A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ZIM में रेप के आरोप में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर नहीं: मंत्रालय

ZIM में रेप के आरोप में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर नहीं: मंत्रालय

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को पुष्टि की कि जिम्बाब्वे में एक भारतीय नागरिक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है लेकिन वह क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है।

india vs zimbabwe- India TV Hindi
india vs zimbabwe

नई दिल्ली: आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को पुष्टि की कि जिम्बाब्वे में एक भारतीय नागरिक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है लेकिन वह क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है। विदेश मंत्रालय में स्थित सूत्रों ने उन मीडिय खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि हरारे में एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्र ने कहा, "हमने हरारे स्थित अपने राजदूत से बात की है। मीडिया की रिपोर्ट गलत है। दुष्कर्म का आरोपी कोई क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है।"

एक सूत्र ने हालांकि यह कहा कि प्रायोजकों में से एक से सम्बद्ध एक भारतीय को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

हरारे की मीडिया ने खबर दी थी कि शुक्रवार को एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को स्थानीय महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खिलाड़ी का नाम हालांकि जाहिर नहीं किया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है। एकदिवसीय सीरीज समाप्त होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच टी-20 जारी है। इसका पहला मैच शनिवार को हुआ था, जिसे मेजबान टीम ने दो रनों से जीता था। दूसरा मैच सोमवार को होगा।

Latest Cricket News