कोरोना वायरस का असर अब क्रिकेट में भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आईपीएल के आगामी 13वें सीजन को लेकर चारों तरफ से बयान आ रहे हैं। इसी बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने बीसीसीआई से आईपीएल ना कराने को कहा है। जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी है।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा, " ऐसे हालात में आईपीएल का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि यह पूरी तरह से आयोजकों पर निर्भर है लेकिन अगर वे इसका आयोजन कराना चाहते हैं तो यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा।"
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि भारत सरकार की ओर से वीजा को लेकर जारी निर्देश के बाद विदेशी खिलाड़ी अब 15 अप्रैल के बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के लिए अपनी-अपनी टीमों से जुड़ सकते हैं। वे इससे पहले तभी जुड़ सकते हैं कि जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन खिलाड़ियों को विशेष अनुमति दिलवाए।
बता दें कि आईपीएल 2020 का शुभारंभ 29 मार्च से मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच से होगा। जिसमें अब विदेशी खिलाड़ी शायद 15 अप्रैल के बाद से ही जुड़ पाएंगे।
Latest Cricket News