1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने उड़ाया कोहली का मजाक, पोंटिंग ने विराट के सपोर्ट में कही ये बात

सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने उड़ाया कोहली का मजाक, पोंटिंग ने विराट के सपोर्ट में कही ये बात

पोटिंग ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "अगर यह निंदा करना है, तो यह बेहद शर्मनाक है।''

<p>विराट कोहली</p>- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES विराट कोहली

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरीज के दौरान कई बार क्रिकेट फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपशब्द कहे और कई चेतावनियों के बावजूद भी यह सिलसिला जारी है। अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से निराश प्रशंसकों का गुस्सा भारतीय खिलाड़ियों पर निकल रहा है और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा इसके शिकार हो रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने इसकी अलोचना की है। 

वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी आखिरी और चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार के दिन मैदान से लौट रहे कोहली की जहां कुछ फैंस तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ प्रशंसकों ने उनके खिलाफ अपशब्द भी कहे और पोंटिंग ने इसे शर्मनाक करार दिया है। 

पोटिंग ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "अगर यह निंदा करना है, तो यह बेहद शर्मनाक है। मैंने पर्थ में भी यहीं बात कही थी। कृपया दूसरे खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दिखाएं।"

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स भी इस घटना से निराश नजर आए। उन्होंने कहा, "मुझे यह देखना पसंद नहीं। हम ऑस्ट्रेलिया को गौरवांन्वित करने के बारे में बात करते हैं और मैं अपने प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि इस खेल का सम्मान के साथ समर्थन करें। हमारे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों की इज्जत करें और उन्हें इस देश का अच्छा अनुभव महसूस करने दें।"

Latest Cricket News