1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ने UP क्रिकेट को कहा अलविदा, जाने कारण

पूर्व अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ने UP क्रिकेट को कहा अलविदा, जाने कारण

नई दल्ली: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी कप्तान आरपी सिंह ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और अब वह गुजरात के लिये क्रिकेट खेंलेंगे । उनका कहना है

आर पी सिंह ने अब तक खेले कितने मैच-

टेस्ट मैच-                    14

वनडे-                          58

फर्स्ट क्लास-                70

एल. ए मैच-                 127

गुजरात से खेलने का फैसला-

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले टीम इंडिया की तरफ से 14 टेस्ट मैच और 58 एक दिवसीय मैच खेलने वाले 29 वर्षीय आरपी सिंह ने आज पीटीआई भाषा को टेलीफोन पर बताया कि हां अब मैं उत्तर प्रदेश की ओर से क्रिकेट खेलना छोड़ रहा हूं और आगामी सत्र से मैं गुजरात के लिये क्रिकेट खेलूंगा।

उनसे इसका कारण पूछने पर उन्होंने बताया मैं एक प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते मैने अब गुजरात से खेलने का फैसला किया है ताकि मेरी क्रिकेट और बेहतर हो सकें और मैं अपनी गेंदबाजी में और धार दें सकूं।

आरपी सिंह का बेस्ट परफॉरर्मेंस-

तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट 2003 - 2004 सत्र से खेलना शुरू किया था और उन्होंने 83 प्रथम श्रेणी के मैचों में 266 विकेट लिये थे और आखिरी उत्तर प्रदेश की ओर से मैच इंदौर में 29 मार्च 2015 को उत्तर प्रदेश बनाम रेलवे का खेला था। उन्होंने 83 प्रथम श्रेणी मैचो में उत्तर प्रदेश की ओर से 822 रन भी बनायें थे ।

आरपी सिंह ने कहा कि पहले कैफ ने उत्तर प्रदेश छोड़ा और अब मैं भी गुजरात से खेलने जा रहा हूं। मुझे शुभकामनायें दें।

Latest Cricket News