A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ़्रैंक टायसन, अपने ज़माने के सबसे तेज़ गेंदबाज़, का निधन

फ़्रैंक टायसन, अपने ज़माने के सबसे तेज़ गेंदबाज़, का निधन

इंग्लैंड के पूर्व फॉस्ट बॉलर फ़्रैंक टायसन का निधन हो गया। काउंटी क्लब नॉर्थम्टनशायर ने रविवार की सुबह इस ख़बर की पुष्टि की और बताया कि टायसन का ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में निधन हो गया।

फ़्रैंक टायसन, अपने...- India TV Hindi
फ़्रैंक टायसन, अपने ज़माने के सबसे तेज़ गेंदबाज़, का निधन

इंग्लैंड के पूर्व फॉस्ट बॉलर फ़्रैंक टायसन का निधन हो गया। काउंटी क्लब नॉर्थम्टनशायर ने रविवार की सुबह इस ख़बर की पुष्टि की और बताया कि टायसन का ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। टायसन को उनकी रफ़्तार की वजह से 'तूफान' नाम से बुलाया जाता था। वह अपने ज़माने के फ़ास्ट बॉलरों में गिने जाते थे।

1976 में महान बल्लेबाज़ डॉन ब्रेडमैन ने कहा था कि टायसन सबसे तेज़ गेंदबाज़ थे जिनका उन्होंने सामना किया। 1954-55 ऐशेज़ सीरीज़ आज भी उनके परफ़ॉर्मेंस के लिए याद की जाती है जब इंग्लैंड ने पिछड़ने के बाद सीरीज़ 3-1 से जीती थी।

टायसन ने ब्रिस्बेन में पहले टेस्ट में 160 रन देकर सिर्फ़ एक विकेट लिया था। इसके बाद कप्तान लेन हटन ने उनसे उनका रन अप कम करने को कहा। रन अप कम करने के बाद टायसन ने सिडनी में दूसरे टेस्ट में 130 रन देकर 10 विकेट लिए और इंग्लैंड ने सीरीज़ में एक-एक की बराबरी कर ली।

टायसन चोट की वजह से 30 साल की उम्र में 1960 में रिटायर हो गए थे। उन्होंने 17 मैच में 76 विकेट लिए थे।

 

 

Latest Cricket News