A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे की मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत

गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे की मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत

गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे (44) की रविवार को दोपहर को मडगांव शहर में एक स्थानीय स्तर के मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई।

Former Goa Ranji Trophy player Rajesh Ghodge collapses during match, dies- India TV Hindi
Former Goa Ranji Trophy player Rajesh Ghodge collapses during match, dies

पणजी: गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे (44) की रविवार को दोपहर को मडगांव शहर में एक स्थानीय स्तर के मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई। मडगांव क्रिकेट क्लब ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसके एक वरिष्ठ सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘जब वह गश खाकर गिरा, तब वह नान-स्ट्राइकर छोर पर था। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।’’

यह घटना राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में दोपहर करीब ढाई बजे के करीब हुई। क्रिकेटर को अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित किया गया। घोडगे 1999-2000 रणजी ट्रीम का हिस्सा थे और स्थानीय क्रिकेट में काफी सक्रिय थे।

Latest Cricket News