A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सिरीज़ को लेकर श्रीलंकाई क्रिकेटर का बड़बोलापन पड़ा मंहगा, उड़ा मज़ाक

वनडे सिरीज़ को लेकर श्रीलंकाई क्रिकेटर का बड़बोलापन पड़ा मंहगा, उड़ा मज़ाक

Russel Arnold- India TV Hindi
Russel Arnold

श्रीलंका को टेस्ट सिरीज़ में 1-0 से मात देने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सिरीज़ के लिए कमर कस रही है जिसका पहला मैच रविवार को धर्मशाला में होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर और कमेंटेटर रसेल अर्नोल्ड ने सिरीज़ को लेकर कुछ ऐसी भविष्यवाणी कर दी जिससे अब उनका सोशल मीडिया पर माख़ौल उड़ रहा है. 

ग़ौरतलब है कि रसेल ने ट्वीट कर कहा, ‘तो टेस्ट सिरीज़ 1-0 पर ख़त्म हुई और अब मैं वादा कर सकता हूं कि वनडे सिरीज़ 5-0 पर ख़त्म नहीं होगी जैसा कि कुछ महीने पहले हुआ था.’

रसेल के ट्वीट का पूर्व इंडियन क्रिकेटर लक्ष्मण ने मज़ाक उड़ाते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल रसेल, तीन मैचों की सिरीज में ऐसा (5-0) नहीं होगा. ये भविष्यवाणी ग़लत साबित नहीं होगी.’ वीवीएस लक्ष्मण के इस ट्वीट के बाद फैन्स ने भी श्रीलंकाई क्रिकेटर के मज़े लिए और उनका मजाक बनाते हुए कई ट्वीट्स किए.

बता दें कि 10 से 17 दिसंबर तक श्रीलंका को टीम इंडिया के ख़िलाफ़ तीन मैचों की वनडे सिरीज़ खेलनी है. इससे पहले श्रीलंका टूर पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सिरीज़ हुई थी, जिसे भारत ने 5-0 से जीता था.

Latest Cricket News