A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन पर बीसीसीआई ने शोक जताया

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन पर बीसीसीआई ने शोक जताया

बीसीसीआई ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ए.जी. मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया। ए.जी.मिल्खा सिंह का चेन्नई के एक अस्पताल में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 साल के थे।

Former Test cricketer Milkha Singh passes away- India TV Hindi
Former Test cricketer Milkha Singh passes away

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ए.जी. मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया। ए.जी.मिल्खा सिंह का चेन्नई के एक अस्पताल में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 साल के थे।

मिल्खा सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उन्होंने 60 के दशक में चार टेस्ट मैच खेले थे। मिल्खा सिंह के बड़े भाई कृपाल सिंह ने भी भारतीय टीम के लिए अपने करियर में 14 टेस्ट मैच खेले। दोनों भाइयों ने 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच साथ खेला था।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "बोर्ड पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताता है। सिंह ने टीम के लिए चार टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में ही भारत के लिए पदार्पण किया था।" चेन्नई में जन्मे मिल्खा सिंह ने मद्रास (वर्तमान में तमिलनाडु) के लिए 88 प्रथम श्रेणी के मैच खेले थे और कुल 4324 बनाए थे। इसमें आठ शतक और 27 अर्धशतक हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्विटर के जरिए मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया। अपने ट्वीट में बेदी ने कहा, "एक समय पर भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाज मिल्खा सिंह अब नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। गुरु मेहर करे।"

Latest Cricket News