A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गंभीर ने धोनी के साथ ऐसा क्या किया कि हर कोई हैरान रह गया

गंभीर ने धोनी के साथ ऐसा क्या किया कि हर कोई हैरान रह गया

दिल्‍ली और झारखंड के बीच खेले गए रणजी ट्राफी मैच के दौरान एक ऐसा वाक्‍या हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

नई दिल्ली: दिल्‍ली और झारखंड के बीच खेले गए रणजी ट्राफी मैच के दौरान एक ऐसा वाक्‍या हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। झारखंड का अंतिम विकेट गिरने के साथ ही दिल्‍ली मैच जीत गया। मैच खत्म होने के बाद झारखंड के कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी एक एक कर के सभी दिल्‍ली के खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनके खेल की प्रशंसा और उत्‍सावर्धन कर रहे थे, ठीक ऐसे ही समय जब दिल्‍ली के कप्‍तान गौतम गंभीर और धोनी का आमना सामना हुआ तो गंभीर ने रुखा व्‍यवहार दिखाया और धोनी की अनदेखी करते हुए उनसे बिना हाथ मिलाए आगे निकल गए। गौतम गंभीर के इस व्‍यवहार से हैरान होकर महेन्‍द्र सिंह धोनी ने एक बार पलटकर गौतम गंभीर की तरफ देखा भी कि शायद वह भूलवश ऐसा कर गए हो, लेकिन गौतम गंभीर ने धोनी की पूरी तरह से अनदेखी की और पलटकर नहीं देखा।

दरअसल जब धोनी और गौतम गंभीर का आमना-सामना हुआ तो गंभीर ने ईशांत शर्मा से हाथ मिलाया और धोनी और ईशांत शर्मा के बीच में से होकर कुछ ऐसे निकल गए मानो वह महेन्‍द्र सिंह धोनी को जानते ही ना हो। उनके इस व्‍यवहार से ना केवल महेन्‍द्र सिंह धोनी हैरान हुए बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्‍सा रह चुके तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी हैरान थे,वे एक बार गौतम गंभीर को देखते तो दूसरी तरफ महेन्‍द्र सिंह धोनी को,लेकिन वो इससे ज्‍यादा वहां कुछ कर भी क्‍या सकते थे।

क्रिकेट की 22 गज की पिच पर ऐसा न होता तो बेहतर था

क्रिकेट की 22 गज की पिच पर कोई अपमानित हुआ तो वह कोई और नहीं खुद क्रिकेट का खेल और इसके लिए दोषी उसके खेल के खिलाड़ी ही हैं। गौतम गंभीर ने क्रिकेट की महान परंपरा को तोड़ते हुए धोनी को जिस तरह से जानबूझकर अनदेखी की वह हैरान कर देने वाला पल था। धोनी भी हैरान हुए पलटकर एक बार देखा भी कि शायद गौतम गंभीर पलटकर हाथ मिलाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। धोनी के साथ चल रहे  तेज गेंदबांज ईशांत शर्मा भी पूरा वाक्‍या देखकर हैरान रह गए गनीमत है गौतम गंभीर उनसे हाथ मिला लिया था।

दिल्‍ली के कप्‍तान गौतम गंभीर ने ऐसा क्‍यों किया? अगर दिल्‍ली की जीत की खुशी में किया तो इस घटना और उनके व्‍यवहार की जितनी भी निंदा की जाए कम है। अगर टीम इंडिया से बाहर रहने के चलते उन्‍होंने किया तो यह भी गलत संदेश देने वाली बात है। एक महान खिलाड़ी वहीं होता है जो दूसरे महान खिलाड़ी को पूरा सम्‍मान दे, लेकिन भारतीय टीम का पूर्व ओपनर रह चुके गौतम गंभीर अपने पूर्व कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी की जिस तरह से अनदेखी की है वह हैरान कर देन वाला पल है और उनके यह व्‍यवहार ठीक नहीं कहा जा सकता है।

Latest Cricket News