A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर ने आईपीएल 9 में से चाहल को सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभा चुना

गावस्कर ने आईपीएल 9 में से चाहल को सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभा चुना

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आज युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल को हाल में समाप्त हुई आईपीएल नौ में से सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभा के रूप में चुनते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के

yuzvendra-chahal- India TV Hindi
yuzvendra-chahal

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आज युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल को हाल में समाप्त हुई आईपीएल नौ में से सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभा के रूप में चुनते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के इस खिलाड़ी को प्रतिभा और संयम के मामले में सर्वश्रेष्ठ करार किया। पच्चीस वर्षीय चाहल ने आईपीएल नौ में 13 मैचों में 21 विकेट चटकाये। वह वह भुवनेश्वर कुमार (17 मैचों में 23 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे।

गावस्कर ने कहा, मैं उन गेंदबाजों को चुन रहा हूं जिनमें धैर्य है, सिर्फ प्रतिभा नहीं। युजवेंद्र चाहल, रिषभ पंत और कृणाल पंड्या शीर्ष तीन खिलाड़ी हैं। मैं शीर्ष पर चाहल को रखूंगा क्योंकि उसकी धैर्य रखने की प्रवृति बिलकुल सही है। उन्होंने एनडीटीवी से कहा, वह :चाहल: गेंद को उछालने में नहीं डरता और ऐसा करता रहता है। जब पिच पर कुछ टर्न होता है तो बल्लेबाज के बल्ले से कुछ बड़े शाट निकलते हैं। चाहल का दिल बड़ा है और वह अपने खिलाफ बड़ा शाट लगने से नहीं डरता। कई मौकों पर वह छक्का लगने के बाद वापसी करते हुए विकेट हासिल करता है। पंत और पंड्या के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा, इन्होंने भी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि इनमें सुधार की जरूरत है। लेकिन चाहल मेरे लिये शीर्ष पर होगा क्योंकि वह सबसे ज्यादा निरंतर रहा है।

Latest Cricket News