A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेरी 317 रन की पारी से घबरा गए थे लारा: गेल

मेरी 317 रन की पारी से घबरा गए थे लारा: गेल

वेस्टइंडीज विध्वंसक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी आत्मकथा में दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2005 में 317 रन की पारी के दौरान ब्रायन लारा चिंतित हो गए थे और बार बार स्कोरबोर्ड देख रहे थे।

brian lara and chris gayle- India TV Hindi
brian lara and chris gayle

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज विध्वंसक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी आत्मकथा में दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2005 में 317 रन की पारी के दौरान ब्रायन लारा चिंतित हो गए थे और बार बार स्कोरबोर्ड देख रहे थे।

गेल ने ‘सिक्स मशीन: आई डोंट लाइक क्रिकेट, आई लव इट’ किताब में लिखा,‘‘ कुछ खिलाड़ी रिकार्ड को लेकर चिंतित रहते हैं। जब ब्रायन लारा उस मैच में चार रन पर आउट हो गए थे तब वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर किताब पढ़ रहे थे। थोड़ी थोड़ी देर में वह बालकनी में जाकर स्कोरबोर्ड देखते और फिर आकर बैठ जाते। रामनरेश सरवन उन्हें देख रहा था। जितनी बार ब्रायन बाहर आकर मेरा स्कोर देखते, उनकी चिंता बढ जाती।’’ उन्होंने कहा,‘‘ जब मैं लंच और चाय के दौरान आया तो उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा। कोई सलाह नहीं दी कि ऐसे ही खेलते रहो या टीम के लिये बड़ा स्कोर बनाओ। जब मैं वापस गया तो फिर वह कुछ देर ड्रेसिंग रूम में और कुछ देर बालकनी में आकर मेरा स्कोर देखने लगे।’’

उस मैच में गेल 317 रन पर आउट हो गए और लारा का 400 रन का रिकार्ड तोड़ पाने से चूक गए थे।

टॉम फोर्डिस के साथ मिलकर लिखी यह किताब पेंग्विन रेंडम हाउस ने प्रकाशित की है। इसमें गेल ने कुछ सनसनीखेज दस्तानों का भी जिक्र किया है।

गेल ने कहा कि लोगों को लगता है कि वह अहंकारी हैं और क्रिकेट को लेकर जुनूनी नहीं है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

six machine

Latest Cricket News