मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले कर्नाटक के युवा बल्लेबाज करूण नायर ने गुरुवार को कहा कि उनकी शानदार उपलब्धि के बाद चीजें वैसी ही हैं, बस इतना हुआ है कि लोग सड़कों पर उन्हें पहचानने लगे हैं।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जोधपुर में जन्मे इस बल्लेबाज ने बुधवार को गुजरात के खिलाफ शेष भारत के ईरानी कप मैच से पूर्व आज कहा, 'व्यक्तिगत रूप से कुछ बदलाव नहीं हुआ है, मैं अभी भी वही हूं। अब सिर्फ इतना हुआ है कि मुझे अब सड़कों पर ज्यादा लोग पहचानने लगे हैं। अब मैं जो कुछ भी करता हूं, उस पर ज्यादा ध्यान देता हूं। मैं बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यह मेरे करियर की शुरुआत है। मैं बेहतर करने के लिए मौकों का इंतजार कर रहा हूं।'
नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी तीसरी टेस्ट पारी में नाबाद 303 रन की पारी खेली थी जबकि उन्होंने मोहाली में सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेब्यू किया था।
Latest Cricket News