A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित को पहले 10 गेंद में आउट कर सको तो करो वर्ना...

रोहित को पहले 10 गेंद में आउट कर सको तो करो वर्ना...

इंदौर: दक्षिण अफ्रीका मौजूदा दौरे पर भले ही अब तक अजेय होगा लेकिन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की फार्म ने उसकी चिंता बढ़ा दी है और मेहमान टीम कल यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय

रोहित को पहले 10 गेंद...- India TV Hindi
रोहित को पहले 10 गेंद में आउट कर सको तो करो वर्ना...

इंदौर: दक्षिण अफ्रीका मौजूदा दौरे पर भले ही अब तक अजेय होगा लेकिन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की फार्म ने उसकी चिंता बढ़ा दी है और मेहमान टीम कल यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दायें हाथ के इस बल्लेबाज को पहली 10 गेंद में ही आउट करना चाहती है।

रोहित की आक्रामक क्षमता से वाकिफ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच चार्ल लेंगवेल्ट इस भारतीय बल्लेबाज को जल्द आउट करने की योजना बनाने में व्यस्त हैं।

लेंगवेल्ट ने कल यहां होल्कर स्टेडियम में होेने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, फिलहाल वह :रोहित: काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह भारतीय हालात में अच्छा खेलता है। वह शानदार खिलाड़ी है। उसे की जाने वाली पहली 10 गेंद महत्वपूर्ण हैंं। आपको उसे पहले 10 गेंद में आउट करने की प्रयास करने की जरूरत है। हम संभवत: यह बेजोड़ गेंद करने की कोशिश करेंगे। वह उन खिलाडि़यों से एक है जो 20 रन बनाने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हैं।

दौरे पर अब तक दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन से खुश लेंगवेल्ट ने कहा कि भारतीय हाल में किसी भी टीम के लिए सफलता की कुंजी सामंजस्य बैठाना है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज लेंगवेल्ट ने कहा, अब तक सब कुछ शानदार रहा है। हमने तीन जीत दर्ज की हैं। अंतिम 10 ओवर में :कानपुर में: हम मुश्किल में थे लेकिन हमने बेहतरीन वापसी की और मैच जीता।

Latest Cricket News