1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'खराब रोशनी से निपटने के लिए जल्दी मैच की शुरुआत करना अच्छा आइडिया' : क्रिस सिल्वरवुड

'खराब रोशनी से निपटने के लिए जल्दी मैच की शुरुआत करना अच्छा आइडिया' : क्रिस सिल्वरवुड

वर्षा और खराब रोशनी के कारण इंग्लैंड का पाकिस्तान के साथ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। 

England, Pakistan, cricket, sports, Test match - India TV Hindi
Image Source : AP Eng vs Pak

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को जल्दी शुरू करने के लिए उनकी टीम तैयार है। वर्षा और खराब रोशनी के कारण इंग्लैंड का पाकिस्तान के साथ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। 

एजेस बाउल मैदान पर बारिश और खराब रोशनी के कारण दूसरे टेस्ट मैच में केवल 134.3 ओवरों का ही खेल संभव हो पाया था। इंग्लैंड की टीम पहला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है।

सिल्वरवुड ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, " मेरे विचार से यह एक अच्छा आइडिया होगा।"

उन्होंने कहा, " मुझे पता है कि इसे लेकर बातचीत जारी है, इसलिए हम बस यह देखने के लिए इंतजार करेंगे कि वे (ईसीबी) क्या करते हैं। लेकिन हमारी तरफ से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। हम सब यहां वैसे भी हैं। ऐसा नहीं है कि हममें से कोई भी यात्रा कर रहा है, इसलिए ऐसा होना बहुत मुश्किल नहीं होगा।"

Latest Cricket News