पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डॉम सिबले जैसे ही नेशनल टीम के लिए मैदान पर पहली उतरे उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह मालामाल हो गए हैं और परिवार को 21600 पौंड (28500 डॉलर) मिल चुका है। दरअसल पूरा माजरा यह है कि साल 2011 में सिबले के दिवंगत नाना कैनेथ मैकेंजी ने उन पर एक सट्टा लगाया था।
इस सट्टे का करार यह था कि सिबले एक दिन इंग्लैंड के लिए जरूर खेलेंगे।
उन्होंने 2011 में अपने निधन से चार महीने पहले अपने किशोर नाती पर 150/1 और 66/1 की दर से दो सट्टे लगाए थे कि वह एक दिन अपने देश के लिए खेलेगा। मैकेंजी की यह पारखी नजर उस समय परिवार के लिए फायदेमंद साबित हुई जब 24 साल के सिबले पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया।
इस क्रिकेटर के परिवार को हालांकि तब तक इस फायदे की कोई जानकारी नहीं थी जब तक कि डॉम की मां और मैकेंजी की बेटी क्रिस्टीन सिबले साउथ पूर्व इंग्लैंड के सरे में ‘विलियम हिल बेटिंग’ की दुकान पर नहीं गईं।
क्रिस्टीन ने द टाइम्स से कहा, ‘‘उन्हें डॉम की उपलब्धि पर बेहद गर्व होता, इसलिए उसे देखते हुए थोड़ा दुखद भी था लेकिन बेहद मुश्किल हालात में सट्टा जीतने की उन्हें खुशी भी होती।’’
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज डॉम सिबले ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से पहला टेस्ट शतक जड़ा।
Latest Cricket News