A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हफीज को वीजा मिला पर पीसीबी कर सकता है परीक्षण की तारीख आगे बढ़ाने की मांग

हफीज को वीजा मिला पर पीसीबी कर सकता है परीक्षण की तारीख आगे बढ़ाने की मांग

कराची: पाकिस्तान के अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद हफीज को कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने वीजा जारी कर दिया है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड :पीसीबी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से गेंदबाजी आकलन परीक्षण के लिए 14 दिन की

हफीज को वीजा मिला,...- India TV Hindi
हफीज को वीजा मिला, परीक्षण बाद में कराने की मांग

कराची: पाकिस्तान के अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद हफीज को कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने वीजा जारी कर दिया है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड :पीसीबी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से गेंदबाजी आकलन परीक्षण के लिए 14 दिन की समयसीमा को बढ़ाने की मांग कर सकता है।

हफीज को गेंदबाजी आकलन परीक्षण के लिए मंगलवार को कोलंबो से चेन्नई जाना था लेकिन समय पर वीजा नहीं मिलने के कारण इस यात्रा को रद्द कर दिया गया।

पीसीबी अधिकारी ने पीटीआई से कहा, पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने आज हमें बताया कि उसे कोलंबो में वीजा मिल गया है। हम आईसीसी के संपर्क में हैं जिससे कि उसके गेंदबाजी आकलन परीक्षण के लिए नयी तारीख पर फैसला किया जा सके क्योंकि तीसरा टेस्ट तीन जुलाई से शुरू होगा और हफीज को इस मैच में खेलने की जरूरत पड़ सकती है।

अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने परीक्षण के लिए चेन्नई को चुना क्योंकि यह आईसीसी से मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक प्रयोगशाला है और साथ ही कोलंबो से हफीज की यात्रा समय भी काफी कम हो जाता।

अधिकारी ने कहा, इसके अलावा हफीज भी सहज था क्योंकि पहले भी उसने वहां गेंदबाजी परीक्षण में हिस्सा लिया है।

 

Latest Cricket News