हरारे: भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में सोमवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिम्बाब्वे की टीम ने एक बदलाव किया है। इस मुकाबले के लिए क्रेग इरविन के स्थान पर सीन विलियम्स को टीम में जगह मिली है जबकि भारतीय टीम में कोई बजलाव नहीं किया गया है।
इससे पहले भारत ने शनिवार को पहले मैच में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया था।
2005 में आखिरी बार जिम्बाब्वे के दौरे पर आए भारतीय टीम के कप्तान धौनी लंबे समय के बाद यहां खेल रहे हैं।
भारत: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, करुण नायर, अंबाती रायडू, केदार जाधव, अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरन और यजुवेंद्र चहल।
जिम्बाब्वे: ग्रीम क्रेमर (कप्तान), चामुनओरवा चिबाबा, पीटर जोसेफ मूर, हेम्लिटन मासाकाड्जा, रिचमोंड मुतुम्बामी, वुसिमुजी सिबांडा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा बट, एल्टन चिगम्बुरा, तौरइ मुजराबानी और टेंडाई चाटारा।
Latest Cricket News