हरारे: टीम इंडिया ने सोमवार को यहां दूसरे वनडे मैच में मेज़बान ज़िम्बाब्वे की पारी 126 के स्कोर पर समेट दी। ज़िम्बाब्वे सिर्फ 34.3 ओवर ही खेल पाई और उसके नौ खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। दसवां खिलाड़ी चोट लगने की वजह से बैटिंग करने नही आया। भारत की तरफ से स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने 6 ओवर में 25 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि सरान और कुलकर्णी ने दो-दो विकेट लिए।
मेज़बान की तरफ से वुसु सिबांडा ही एकमात्र बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने 53 रन बनाए। उनके चिभाभा ने 21 रन बनाए। 7 बल्लेबाज़ दो अंको को ही पार नहीं कर पाए।
इसके पहले हरारे स्पोट्र्स क्लब मैदान पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सरन और कुलकर्णी को शुरूआत से ही स्विंग मिलने लगी। जिम्बाब्वे के लिये पारी की शुरुआत हैमिल्टन मसाकाजा (9) और चामू चिभाभा (21) ने की लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुई। जिम्बाब्वे ने दस ओवर के भीतर 39 रन पर तीन विकेट गवां दिए थे। अनुभवी वुसी सिबांडा ने 69 गेंद में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी के पतन को रोका । उन्होंने सिकंदर रजा (41 गेंद में 16 रन) के साक 67 रन जोड़कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।
तीन वनडे की सिरीज़ में टीम इंडिया पहला मैच जीत चुकी है और अगर ये मैच भी जीत लेती है तो सिरीज़ पर उसका कब्ज़ा हो जाएगा।
इस दौरे पर विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं आए हैं। टीम की कप्तानी धोनी कर रहे हैं।
Latest Cricket News