A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे वनडे: ज़िम्बाब्वे फिर लुड़की सस्ते में, भारत के सामने 124 का लक्ष्य

हरारे वनडे: ज़िम्बाब्वे फिर लुड़की सस्ते में, भारत के सामने 124 का लक्ष्य

हरारे: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में बुधवार को भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

yazuvnedra Chahal- India TV Hindi
yazuvnedra Chahal

हरारे: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में बुधवार को भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 42.2 ओवरों में 123 रनों पर ही ढेर हो गई।

जिम्बाब्वे की तरफ से वुसिमुजी सिंबाडा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उनके अलावा चामु चिबाबा (27), टिमयसेन मारुमा (17) और नेविले माडजिवा (10) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 22 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा यजुवेन्द्र चहल ने दो विकेट लिए। धवल कुलकर्णी और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

Latest Cricket News