A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे टी-20 : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

हरारे टी-20 : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जिम्बाब्वे के साथ शनिवार को जारी पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

हरारे: भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जिम्बाब्वे के साथ शनिवार को जारी पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इससे पहले खेली गई तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था। दोनों टीमों के बीच बीते साल भी दो मैचों की टी-20 सीरीज हुई थी, जो 1-1 से बराबरी पर छूटी थी।

भारत ने इस मैच में पांच नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। पहली हार टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों में ऋषि धवन, मंदीप सिह, जयदेव उनादकत, लोकेश राहुल और यजुवेंद्र चहल शामिल हैं।

टीमें :

भारत : लोकेश राहुल, मंदीप सिंह, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अक्षर पटेल, ऋषि धवन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकत, यजुवेंद्र चहल।

जिम्बाब्वे : चामुनओरवा चिबाबा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, सिकंदर रजा बट, मैक्लम वालेर, एल्टन चिगम्बुरा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, रिचमोंड मुतुम्बामी, ग्रेम क्रेमर, नेविल माद्जीवा, तौरेई मुजाराबानी और डोनाल्ड तिरिपानो।

Latest Cricket News