1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरभजन बने मोबाइल स्पोर्टिग ऐप-बॉलर के ब्रांड एम्बेसेडर

हरभजन बने मोबाइल स्पोर्टिग ऐप-बॉलर के ब्रांड एम्बेसेडर

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह इस स्पोर्टिग ऐप के ब्रांड एम्बेसेडर बनाए गए हैं।

Harbhajan singh- India TV Hindi
Harbhajan singh

नई दिल्ली: फैंटेसी स्पोर्ट टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को भारत में अपने अनूठे मोबाइल स्पोर्टिग एप्लीकेशन (ऐप)-बॉलर को लांच किया। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह इस स्पोर्टिग ऐप के ब्रांड एम्बेसेडर बनाए गए हैं।

बॉलर मुख्य रूप से मोबाइल के लिए तैयार माइक्रो फेंटेसी, फैन इंनगेजमेंट प्लेटफार्म है। यह एशिया में लांच किया गया अपने तरह का एकमात्र प्लेटफार्म है। पारंपरिक फेंटेसी स्पोर्ट्स गेम्स के उलट बॉलर ने मोबाइल गेमिंग या स्पोर्टिग के क्षेत्र में नए तरीके को लांच किया है।

बॉलर रैपिड फायर माइक्रो गेमिंग की जगह एक ऐसा प्लेटफार्म उलपब्ध कराता है जो आकर्षक होने के साथ-साथ इसमें हिस्सा लेने वालों के लिए धन और अनुभव के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा।

बॉलर को लांच करते हुए हरभजन ने कहा, "मैं भारत में बॉलर को लांच करने वालों के साथ काफी करीब से जुड़ा हूं और आशा करता हूं कि यह प्रशंसकों को खेल के साथ जुड़ने का एक बिल्कुल नया प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा।

यह प्लेटफार्म प्रशंसकों को मोबाइल पर मोबाइल स्पोर्टिग ऐप का उपयोग करते हुए अपने हुनर को परखने और कई नामचीन ब्रांडों के उपहार हासिल करने में मदद करेगा। यह क्रिकेट देखने और इसके साथ-साथ ऐप पर इसे खेलने का काफी रोचक तरीका साबित होगा।"

खेल से जुड़े लोगों को मनोरंजन का प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के साथ-साथ बॉलर कई ब्रांडों को भी इससे जुड़ने और प्रशंसकों तक पहुंचने का मौका प्रदान करता है। आज की तारीख में बॉलर के पास कई वैश्विक ब्रांड हैं और भारत में वह नए बड़े ब्रांडों से जुड़ने की कोशिश करेगा।

बॉलर का उपयोग सभी प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसा करते हुए खेल प्रेमी दैनिक आधार पर अपने पसंदीदा खेल के साथ रूबरू हो सकते हैं ऐप के माध्यम से उसे देखते हुए ईनाम भी जीत सकते हैं। यह प्लेटफार्म तेज होने के साथ-साथ मुफ्त है।

बॉलर के माध्यम से प्रशंसक या खेल प्रेमी दैनिक आधार पर बाइक्स, फोन, स्पोर्ट्स क्लोदिंग, फ्लाइट टिकट, स्पोर्ट्स टिकट जीतने के साथ-साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ मिलने का मौका हासिल कर सकते हैं। बॉलर 24 मई से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। इसे डाउनलोड करके खेल प्रेमी क्रिकेट, इंग्लिश प्रीमियर लीग और एनबीए का लुफ्त ले सकते हैं।

Latest Cricket News