हाल ही में बड़ोदरा के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सुर्ख़ियों में रहे हैं। वजह है सय्यद मुश्ताक़ अली टी20 प्रतियोगिता में दिल्ली के ख़िलाफ़ एक ओवर में उनके पांच छक्के। हार्दिक ने दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ आकाश सुदान के एक ओवर में 34 रन निकाले थे। मैच दिल्ली हालंकि जीत गी लेकिन एक समय लग रहा था कि हार्दिक असंभव को संभव बनाने जा रहा है।
पंड्या ने सुदान के एक ओवर में पांच छक्के और एक चौक्का लगाया था।
आपको बता दें कि हार्दिक टीम इंडिया टी20 टीम के सदस्य हैं और इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम को ज्वाइन करेंगे।
पंड्या की दमाकेदार बल्लेबाज़ी का पता IPL 2015 के दौरान चला था जब मुंबई इंडियन्स उन्हें फिनिशर की तरह इस्तेमाल किया था। हार्दिक सय्यद मुश्ताक़ अली टी20 प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज़ बन गए हैं।
Latest Cricket News