1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कॉफी विद करण विवाद पर बोले हार्दिक पांड्या, मैं 10 दिन तक नहीं निकला था घर से बाहर

कॉफी विद करण विवाद पर बोले हार्दिक पांड्या, मैं 10 दिन तक नहीं निकला था घर से बाहर

आईपीएल और विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें पीठ की समस्या हो गयी जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और वह तीन महीने से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट से बाहर रहे। अब वह वापसी कर रहे हैं और हाल में उन्होंने सगाई भी कर ली। 

Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Hardik Pandya said on coffee with Karan controversy, I did not leave home for 10 days

दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने पिछले साल एक चैट शो कॉफी विद करण पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके लिये उन्हें निलंबित भी किया गया था और इसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था। बीसीसीआई ने उन्हें अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया था लेकिन फिर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। 

आईपीएल और विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें पीठ की समस्या हो गयी जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और वह तीन महीने से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट से बाहर रहे। अब वह वापसी कर रहे हैं और हाल में उन्होंने सगाई भी कर ली। 

पंड्या ने एक न्यूज चैनल से कहा,‘‘मुझे अब भी याद है कि मैं अपने घर से बाहर नहीं निकल सका। मुझे यह महसूस करने के लिये एक हफ्ता या 10 दिन का समय लगा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। आपको बाहर निकलना होगा और परिस्थितियों का सामना करना होगा, आप इस मनोदशा में नहीं रह सकते।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे महसूस हुआ कि यह इस तरह की परीक्षा है जिसमें आपको मुश्किल दौर से गुजरना होता है। इसके बाद मैंने अपना ध्यान खेल पर लगा लिया और भूल गया कि क्या हुआ था। मुझे नहीं पता था कि मुझे छह महीने के लिये प्रतिबंधित किया जायेगा या फिर मैं अगले मैच में वापसी करूंगा। मुझे कुछ नहीं पता था, सब अटकलें ही थीं।’’

पंड्या ने कहा,‘‘काफी लोग मुझे गलत समझते हैं। जो मुझे नहीं समझते, वे समझते हैं कि मैं घमंडी हूं और मुझसे आसानी से बात नहीं की जा सकती। कई लोग ऐसे हैं जो मुझे आकर बताते हैं कि हमने ऐसा सोचा था लेकिन तुम तो बिलकुल इसके उलट हो। ’’

Latest Cricket News