1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत के हरफनमौला प्रदर्शन से सिडनी थंडर्स जीती

हरमनप्रीत के हरफनमौला प्रदर्शन से सिडनी थंडर्स जीती

अल्बरी: भारतीय टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर सिडनी थंडर्स ने महिला बिग बैश लीग क्रिकेट में मेलबर्न स्टार्स को आठ विकेट से हराया । हरमनप्रीत का बिग बैश लीग

 harmanpreet-kaur- India TV Hindi
harmanpreet-kaur

अल्बरी: भारतीय टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर सिडनी थंडर्स ने महिला बिग बैश लीग क्रिकेट में मेलबर्न स्टार्स को आठ विकेट से हराया । 
हरमनप्रीत का बिग बैश लीग में यह पहला सत्र है । उसने पहले मैच में 28 गेंद में नाबाद 47 रन बनाये थे लेकिन उसकी टीम जीत नहीं सकी थी । इस मैच में उसने 27 रन देकर चार विकेट लिये और फिर 21 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये । उसे प्लेयर आफ द मैच भी चुना गया । 

मेग लानिंग की अगुवाई वाली मेलबर्न टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 116 रन बनाये । हरमनप्रीत ने 16वें ओवर में जेस कैमरून (36) को आउट किया जबकि 18वें ओवर में लिली ब्राडस्ले (2) को पवेलियन भेजा । आखिरी ओवर में उसने कैटी मैक (0) और डेनियले हेजेले (5) को आउट किया । 
सिडनी थंडर्स ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया । चौथे नंबर पर आई हरमनप्रीत ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाये । 

Latest Cricket News