1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : सीजन-13 से पहले केकेआर को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

IPL 2020 : सीजन-13 से पहले केकेआर को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

केकेआर ने गुर्ने की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का एलान नहीं किया है।

IPL 2020, cricket news, latest updates, Kolkata Knight Riders, Harry Gurney, Vitality Blast, BCCI- India TV Hindi
Image Source : BCCI Harry Gurney

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइटर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के रिपोर्ट के मुताबिक टीम के तेज गेंदबाज हैरी गुर्ने कंधे में चोट के कारण अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा गुर्ने इंग्लैंड में खेले जाने वाले वैटेलिटी टी-20 ब्लास्ट में भी नहीं खेल पाएंगे।

गुर्ने पिछले साल भी केकेआर के लिए मैदान पर उतरे थे और उन्होंने आठ मैच खेले थे जिसमें उन्होंने कुल 7 विकेट लिए थे। गुर्ने के लीग से बाहर होने के बाद अब केकेआर पास एक विदेशी खिलाड़ी की कमी हो गई है।

आईपीएल से बाहर होने के बाद गुर्ने ने अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा, ''इस पहले ही क्रिकेट नहीं होने के कारण काफी झुंझलाहट थी और अब इस चोट ने इसे और बढ़ा दिया है।''

हालांकि अभी केकेआर ने गुर्ने की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का एलान नहीं किया है।

आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी फ्रेंचाइजी यूएई पहुंच चुकी है। इससे पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 मार्च को होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस अनिश्चित समय के लिए स्थिगित कर गिया दिया गया था।

वहीं इस साल आईपीएल की शुरुआत अगले महीने 19 सितंबर से हो रही है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News