1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्राफी: तमिलनाडु को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा

विजय हजारे ट्राफी: तमिलनाडु को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा

हरियाणा ने तमिलनाडु को एलीट ग्रुप सी मैच में मंगलवार को यहां 77 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। 

विजय हजारे ट्राफी: तमिलनाडु को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा - India TV Hindi
Image Source : TWITTER विजय हजारे ट्राफी: तमिलनाडु को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा   

चेन्नई। हरियाणा ने तमिलनाडु को एलीट ग्रुप सी मैच में मंगलवार को यहां 77 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। 

टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम एक समय 159 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन हिमांशु राणा (नाबाद 89) और राहुल तेवतिया (नाबाद 91) की पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 310 रन बनाने में सफल रही।

इसके जवाब में तमिलनाडु ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम अभिनव मुकुंद (47) और कप्तान विजय शंकर (44) की पारियों के बावजूद 50 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन ही बना सकी। 

हरियाणा ने नौ मैचों में 28 अंक के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जबकि झारखंड की टीम आठ मैचों में ही 28 अंक के साथ नाकआउट में जगह बनाने में सफल रही। 

तमिलनाडु की टीम इस हार के साथ नाकआउट में जगह बनाने में विफल रही। उसके नौ मैचों में पांच जीत और चार हार से 20 अंक रहे। ग्रुप के अन्य मैचों में असम ने त्रिपुरा को आठ विकेट से हराया जबकि सेना को टीम राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी नाकआउट में क्वालीफाई करने की उम्मीद टूट गई। 

Latest Cricket News