मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोस हाजेलवुड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण से हटने का फैसला किया है। हाजेलवुड मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। हाजेलवुड ने कहा है कि वह अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रमों को देखते हुए इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग से अपना नाम वापस ले रहे हैं।
विश्व कप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य हाजेलवुड 2014 में मुम्बई इंडियंस के साथ जुड़े थे। मुम्बई इंडियंस ने इस सत्र के लिए हाजेलवुड को अपनी टीम में बनाए रखा था।
हाजेलवुड कोलकाता में कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ हुए आईपीएल-8 के उद्घाटन मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के साथ नहीं थे।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के जनरल मैनेजर टीम परफॉरमेंस पैट हावर्ड ने कहा कि आईपीएल के पहले सत्र में खेलने के बाद हाजेलवुड की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। वह अब आस्ट्रेलियाई टीम के अहम सदस्य हैं और इसी कारण वह खुद को आने वाले व्यस्त कार्यक्रम के लिए फिट रखना चाहते हैं।
Latest Cricket News