लंदन: सलामी बल्लेबाज हीथर नाइट को शुक्रवार को हाल में संन्यास लेने वाली दिग्गज खिलाड़ी चार्लोट एडवड्र्स के स्थान पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। एडवड्र्स ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था अब उनके साथ उप कप्तान रही 25 वर्षीय नाइट टीम की कमान संभालेंगी। यह इंग्लैंड महिला टीम के कोच मार्क रोबिनसन की युवा खिलाडि़यों को टीम में रखने की रणनीति का ही एक हिस्सा है।
नाइट ने कप्तान बनने के बाद कहा, कई बदलाव हो रहे हैं लेकिन कई बार बदलावों में लोग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। अकादमी से वास्तव में कुछ अच्छी युवा खिलाड़ी आ रही है और इन गर्मियों से सुपर लीग (इंग्लैंड में महिला टी20 लीग) शुरू हो रही है और इससे मदद मिलेगी। नाइट की कप्तान के रूप में पहली श्रृंखला इस महीने के आखिर में शुरू होगी जबकि इंग्लैंड तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये पाकिस्तान की मेजबानी करेगा।
Latest Cricket News