नयी दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने उम्मीद जताई कि वेस्टइंडीज की विश्व टी20 में खिताबी जीत के नायक कार्लोस ब्रेथवेट रविवार को जब आईपीएल में दिल्ली की टीम की ओर से अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेंगे तो अपना आक्रामक खेल दोहराएंगे। जहीर ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, सभी को पता है कि आईपीएल में लय सब कुछ है। सभी खिलाडि़यों का योगदान अहम होता है। और विश्व कप फाइनल में उसके प्रदर्शन के बाद ब्रेथवेट काफी आत्मविश्वास के साथ आ रहा है। उम्मीद करता हूं कि वह इस आत्मविश्वास को आईपीएल में लेकर आएगा।
डेहली डेयरडेविल्स IPL के 9वें संस्करण के लिए कई मंहगें खिलाड़ी ख़रीदे हैं और ऑलराउंडर कार्लोस इनमें एक हैं। कार्लोस की बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थी लेकिन उन्हें ख़रीदा गया चार करौड़ दो लाख रुपये में। कार्लोस को ख़रीदने के लिए कोलकता नाइट राइडर्स और डेयरडेविल्स में होड़ थी और बाज़ी मार ली दिल्ली ने।
जहीर को इसके अलावा चोट से वापसी कर रहे करूण नायर और मोहम्मद शमी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक और आस्ट्रेलिया के नाथन कोल्टर नाइल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
Latest Cricket News