A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे टेस्ट: तो ये राज़ है ओ कीफ़ का धूल भरी पिच पर इंडिया को धूल चटाने का राज़

पुणे टेस्ट: तो ये राज़ है ओ कीफ़ का धूल भरी पिच पर इंडिया को धूल चटाने का राज़

टेस्ट सिरीज़ के पहले टेस्ट में 47 रन देकर 12 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर स्टीव ओ' कीफ़ आज क्रिकेट की दुनियां के सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं। उन्होंने वह कर दिखाया जो हाल के

Sridharan Sriram, O keefe- India TV Hindi
Sridharan Sriram, O keefe

टेस्ट सिरीज़ के पहले टेस्ट में 47 रन देकर 12 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर स्टीव ओ' कीफ़ आज क्रिकेट की दुनियां के सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं। उन्होंने वह कर दिखाया जो हाल के वर्षों में भारत के दौरे पर बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए। उन्होंने हैरत्ंगेज़ बॉलिंग कर टीम इंडिया की शक्तिशाली बैटिंग लाइन अप की बखियां उधेड़ दी। 

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मैच के दूसरे दिन लंच के समय ओ कीफ़ मायूस घूम रहे थे और तभी ऑस्ट्रेलिया के स्पिन बॉलिंग सलाहकार श्रीधरन श्रीराम ने उन्हें ऐसा गुर सिखाया कि वह रातों रात स्टार बन गए।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए थे और भारत दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट गवां चुका था और लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा था। सबी को लग रहा था कि भारत के लिए 260 का लक्ष्य कोई बड़ी बात नही है। पहले दिन से ही घूमेने वाले विकेट पर ऑस्ट्रेलिया को लॉयन और ओ कीफ से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने निराश किया। ओ कीफ ने अपने पहले 7 ओवर में 23 गन दे दिए थे और एक भी विकेट नहीं लिया था। 

दूसरे दिन लंच के समय स्पिन कोच श्रीराम ने देखा कि ओ कीफ़ मैदन में हैं जबकि उनके साथी अंदर लंच कर रहे हैं। श्रीराम समज गए कि कुछ गड़बड़ है इसलिए फ़ौरन मैदन में चले गए।  

श्रीराम ने बताया, “मैं ऊपर से नीचे ऊतरा। मुझे पता था कि वह परेशान हैI वह वहां घूम रहा था- मुझे नहीं मालूम था कि उससे बात करनी चाहिये या नही लेकिन फिर बातचीत हुई और उसने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे आपके साथ सेंटर में बॉलिंग करनी चाहिये। उसने मुझसे कहा कि वह कुछ नर्वस है और वो ऐसी बॉलिंग करने की कोशिश कर रहा है जैसी ऑस्ट्रेलिया में करता। लेकिन मैंने कहा 'SOK, तुम्हें क्या लगता है, इस विकेट पर कैसी बॉलिंग करनी चाहिये?' और उसने कहा, 'मुझे ज़रा घूमकर तेज़ बॉलिंग करनी चाहिये।' और मैने कहा यही करो क्योंकि तुम्हें मालूम हैं तुम क्या कर सकते हो और क्या करने की ज़रुरत है।”

41 साल के श्रीराम ने तिमलनाजब के लिए खेलते थे। वह बारत के लिए भी खेले हैं। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर और बल्लेबाज़ हुआ करते थे।

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में कई स्पिन सलाहकार नियुक्त किए जिनमें श्रीलंका के मुरलीधरन और शैन वार्न जैसे दिग्गज बॉलर शामिल हैं।

Latest Cricket News