टीम इंडिया (वनडे) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी की आज पांचवी सालगिरह है। ये तो सब जानते हैं कि दोनों के परिवार एक दूसरे को जानते थे लेकिन ये बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि धोनी जब कोलकाता में साक्षी से मिले तो पहली नजर में ही दिल दे बैठे। इंडियाटीवी यहां आपको बताने जा रहा है धोनी और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में।
धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान माना जाता है ये बात अलग है कि हाल ही में उनकी कमान में टीम बांग्लादोश जैसी टीम से हारी है। फील्ड में भले ही माही मिस्टर कूल कहे जाते हों लेकिन ज़ाती ज़िंदगी में उनके दिल में भी उबाल आता है और इसका उदाहरण है साक्षी से उनकी मुहब्बत जो एक ही नज़र में हो गई थी।
Latest Cricket News