A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी टी20: युवी ने दिया जवाब बैट से, लगाया चौक्का, छक्का

सिडनी टी20: युवी ने दिया जवाब बैट से, लगाया चौक्का, छक्का

सिडनी: टी20 सिरीज़ के पहले दो मैचों में टीम में रहने के बावजूद युवराज सिंह को बैटिंग का मौक़ा न मिलने पर सोशल मीडिया पर धोनी और टीम मैनेजमेंट की आलोचना हो रही थी। यहां

yuvraj singh- India TV Hindi
yuvraj singh

सिडनी: टी20 सिरीज़ के पहले दो मैचों में टीम में रहने के बावजूद युवराज सिंह को बैटिंग का मौक़ा न मिलने पर सोशल मीडिया पर धोनी और टीम मैनेजमेंट की आलोचना हो रही थी। यहां तक युवी के पापा पूर्व क्रिकेटर योगराज राज का भी ख़ूब मज़ाक उड़ा क्योंकि उन्होंने विश्व कप की टीम में युवी को नहीं लिये जाने के लिए धोनी की जमकर आलोचना की थी। लोगों ने सोशल मीडिया में कहा कि उनके बयान की वजह से ही धोनी ने युवी को मौक़ा नहीं दिया।

बहरहाल, आज जब युवराज को मौक़ा मिला तो टीम पर संकट के बादल थे। 147 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे और 29 बॉल में अभी भी 51 रन की दरकार थी। युवराज ने 12 बॉलों में अविजित 15 रन बनाए। लेकिन जिस तरह से उन्होंने आख़िरी ओवर में बल्ले का जौहर दिखाया वो न सिर्फ क़ाबिल-ए-तारीफ़ था बल्कि उन्होंने रोहित, कोहली और रैना की मेहनत पर पानी फिरने से भी बचा लिया।

अंतिम ओवर में भारत को 17 रन बनाने थे जो ज़ाहिर इतना आसान भी नहीं था। ये ओवर कर रहे थे टाय और सामने थे युवराज। युवी ने पहली बॉल पर फ़ाइन लेग पर चौक्का ठोक दिया। अब भारत को पांच बॉल पर 13 रन बनाने थे। दूसरी बॉल पर युवी ने ऐसा छक्का जड़ा कि अचानक सारा तनाव दूर हो गया। दरअसल इन दो शॉट ने ही भारत की जीत पक्की कर दी थी। बाक़ी चार गेंदों पर रैना ने रन बनाकर मैच भारत की झोली में डाल दिया।

Latest Cricket News