A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स को मिला 178 रनों का लक्ष्य

आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स को मिला 178 रनों का लक्ष्य

विशाखापट्टनम: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार

आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स...- India TV Hindi
आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स को मिला 178 रनों का लक्ष्य

विशाखापट्टनम: सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स की ओर से कप्तान डेविड वार्नर (91) और शिखर धवन (54) ने पहले विकेट के लिए 14.2 ओवरों में 130 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

वार्नर ने 55 गेंदों की पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। आईपीएल के इस संस्करण में यह उनका तीसरा अर्धशतक है।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने उन्हें विकेट के पीछे रोबिन उथप्पा के हाथों कैच कराया। वार्नर के आउट होने के बाद हालांकि बाकी के बल्लेबाज बेहतर शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।

दूसरे विकेट के रूप में रवि बोपारा (2) का भी विकेट मोर्कल ने हासिल किया। इसके बाद तेजी से रन बटोरने के प्रयास में धवन भी आंद्रे रसेल की गेंद पर कैच आउट हुए। धवन ने 46 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

नमन ओझा ने आठ गेंदों में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 18 रन बनाए तथा चौथे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे।

नाइट राइडर्स की ओर से मोर्कल को दो सफलता मिली। उमेश यादव और रसेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Latest Cricket News