1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद टेस्ट, डे5, लंच: भारत जीत से पांच विकेट दूर

हैदराबाद टेस्ट, डे5, लंच: भारत जीत से पांच विकेट दूर

हैदराबाद: भारत बांग्लादेश के ख़िलाफ़ एकलौते टेस्ट मैच में जीत से अब सिर्फ पांच विकेट दूर है. आज बांग्लादेश ने मैच के अंतिम दिन चायकाल तक पांच विकेट खोकर 202 रन बना लिये हैं। उसे

Virat Kohli, Ajinkya Rahane, KL Rahul and Wriddhiman Saha- India TV Hindi
Virat Kohli, Ajinkya Rahane, KL Rahul and Wriddhiman Saha

हैदराबाद: भारत बांग्लादेश के ख़िलाफ़ एकलौते टेस्ट मैच में जीत से अब सिर्फ पांच विकेट दूर है. आज बांग्लादेश ने मैच के अंतिम दिन चायकाल तक पांच विकेट खोकर 202 रन बना लिये हैं। उसे जीत के लिए 257 रनों की ज़रुरत है। इस समय मेहमुद्दुल्लाह 58 और शब्बीर रहमान 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बांग्लादेश ने आज कल के स्कोर 3 विकेट पर 103 से आगे खेलना सुरु किया लेकिन उसके सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ शाकिब अल हसन (22) एक रन जोड़कर जडेजा का शिकार बन गए। बॉल अचानक गुडलैंथ से उछल गई और शाकिब के ग्लब्स को छूकर फारवर्ड शॉर्टलेग पर पुजारा के हाथों में चली गई।

चौथा विकेट गिरने के बाद पहली पारी में शतक बनाने वाले कप्तान मुश्फ़िकुर्र आए और उन्होंने मेहमुद्दुल्लाह के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े और लग रहा था कि वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन तभी अश्विन की बॉल पर एक ग़ैरज़रुरी शॉट खेल कर आउट हो गए। उन्होंने 23 रन बनाए।

पांच विकेट गिरने के बाद मेहमुद्दुल्लाह और शब्बीर ने पारी संभाली और लंच तक स्कोर में 40 रन जोड़े।

भारत की तरफ से आज अश्विन और जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

Latest Cricket News