A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुमराह ने बताया, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में क्यों शामिल नहीं किए गए

बुमराह ने बताया, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में क्यों शामिल नहीं किए गए

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्हें वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के दौरे में नहीं खेलने की सलाह दी गई है।

Jasprit Bumrah | Getty Images- India TV Hindi
Jasprit Bumrah | Getty Images

बर्मिंघम: भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्हें वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के दौरे में नहीं खेलने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम दिया है और ऐसा उन पर दबाव कम करने के कारण किया गया है, फिटनेस मुद्दों से नहीं। बुमराह और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा को 5 मैचों की वनडे सीरीज और एक टी20 मैच की सीरीज के लिए आराम दिया गया है जो कैरेबियाई सरजमीं पर 23 जून से शुरू हो रही है। (पढ़ें- ICC Champions Trophy: मैच फिक्सिंग की वजह से फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान?)

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा सिर्फ उन्हें आराम देने के लिए किया गया है और उन्हें फिटनेस संबंधित कोई परेशानी नहीं है।उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से ठीक हूं, उन्होंने (चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने) मुझे आराम करने के लिए कहा है। मैं पूरी तरह से फिट हूं और कोई परेशानी नहीं है।’ यह पूछने पर कि वह अच्छी फॉर्म हैं और उन्हें आराम दिया गया है तो क्या वह निराश हैं तो गुजरात के इस गेंदबाज ने जवाब दिया, ‘मैं निराश नहीं हूं। मैं वहीं चीजें कर रहा हूं जो मुझे करने के लिए कहा गया है।’

मौजूदा चैम्पियंस ट्रॉफी में डेथ ओवरों के दौरान बुमराह ने कई शानदार स्पेल फेंके हैं और इसके लिए उन्होंने यहां मिलने वाली रिवर्स स्विंग को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘हां, वो अच्छा दिन रहा। अंत में गेंद रिवर्स स्विंग कर रही थी इसलिए इससे मदद मिली। जब आप लय में हो और अच्छे चल रहे हों तो यह हमेशा अच्छा लगता है। इसलिए आप टीम की सफलता के लिए जितना भी योगदान कर रहे हो, वह अच्छा है।’

Latest Cricket News