A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं विराट कोहली का कायल नहीं हूं: अहमद शहज़ाद

मैं विराट कोहली का कायल नहीं हूं: अहमद शहज़ाद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ओपनर अहमद शहज़ाद का कहना है कि वह टीम इंडिया(टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली की बैटिंग से प्रभावित नहीं हैं और अपनी बैटिंग की ख़ामियों को दूर करने की हमेशा कोशिश करते

मैं विराट कोहली का...- India TV Hindi
मैं विराट कोहली का कायल नहीं हूं: अहमद शहज़ाद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ओपनर अहमद शहज़ाद का कहना है कि वह टीम इंडिया(टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली की बैटिंग से प्रभावित नहीं हैं और अपनी बैटिंग की ख़ामियों को दूर करने की हमेशा कोशिश करते रहते हैं।

डॉन के अनुसार शहज़ाद ने एक टीवी इंटरव्यूह में कहा, “मैं विराट कोहली की बैटिंग का बिल्कुल कायल नहीं हूं। न तो मैं किसी अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ से प्रभावित हूं और न ही चाहता हूं कि मेरी तुलना किसी बल्लेबाज़ से की जाए।

विराट कोहली ने 35 टेस्ट मैचों में 2667 रन बनाए हैं जिनमें 11 शतक भी शामिल हैं। दूसरी तरफ शहज़ाद ने 11 टेस्ट में 861 रन बनाए हैं जिनमें तीन सेंचुरी सामिल हैं।

 

Latest Cricket News