1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: धोनी की गोली साथी पत्रकारों के लिए खाई, कहा आस्ट्रेलियाई पत्रकार ने

World T20: धोनी की गोली साथी पत्रकारों के लिए खाई, कहा आस्ट्रेलियाई पत्रकार ने

मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल करने से उनकी व्यंग्य बाण झेलने वाले आस्ट्रेलियाई पत्रकार सैम फेरिस का कहना है कि टी20 विश्व कप में वेस्ट

sam ferris and dhoni- India TV Hindi
sam ferris and dhoni

मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल करने से उनकी व्यंग्य बाण झेलने वाले आस्ट्रेलियाई पत्रकार सैम फेरिस का कहना है कि टी20 विश्व कप में वेस्ट इंडीज़ से हार के बाद अगर धोनी से किसी भारतीय पत्रकार ने उनके रिटा.रमेंट के बारे में पूछा होता तो वो उस पर चढ़ बैठते लेकिन मैंने ये सवाल पूछकर अपने साथी भारतीय खिलाड़ियों के लिए गोली खा ली।

फेरिस ने भारतीय कप्तान के साथ मंच साझा करने के अपने अनुभवों को साझा किया है। धोनी ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के रिपोर्टर फेरिस को अपने पास बैठने के लिये बुलाया क्योंकि उन्होंने पूछ दिया था कि भारत के वेस्टइंडीज से हारने के कारण विश्व टी20 से बाहर होने के बाद क्या वह संन्यास लेने जा रहे हैं।

इस घटनाक्रम का जिक्र करते हुए फेरिस ने कहा, मुझे मंच पर उनके साथ बैठने का न्योता मिला। पहले तो मैंने नम्रता से नामंजूर कर दिया लेकिन उन्होंने आने के लिये कहा। मैं कौन होता हूं जो भारत के सर्वकालिक महान कप्तान का न्यौता ठुकरा दूं। उन्होंने कहा, मेरा जोरदार स्वागत किया गया, सहानुभूतिपूर्वक मेरे कंधे पर हाथ रखा और कुटिल मुस्कान बिखेरी, ऐसी ही मुस्कान मैंने भारतीय टेलीविजन पर धोनी से जुड़े कई उत्पादों के विग्यापन में देखी है। पत्रकार ने कहा, धोनी इस सवाल को पसंद नहीं करता और वह उस भारतीय पत्रकार की खबर लेने के लिये तैयार था जो उनसे यह सवाल करता। हालांकि मैंने ग़लत समय पर गोली दाग़ी लेकिन अपने भारतीय साथियों के लिए गोली खा ली।  

फेरिस ने क्रिकेट.काम.एयू वेबसाइट पर लिखा, यदि आप मुझसे कहते कि विश्व टी20 सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की जीत के बाद मुझे संवाददाता सम्मेलन में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठने का मौका मिलेगा और देश के हर टीवी समाचार बुलेटिन पर मेरी खबर होगी तो मैं तपाक से आपको पागल कहता। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह आम सवाल था। धोनी ने एमसीजी में 2014 में बाक्सिंग डे टेस्ट के बाद जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करके दुनिया को चौंका दिया तथा तब वहां हर कोई हैरान था। पत्रकार ने कहा, इसको ध्यान में रखते हुए मुझे लगा कि उनसे फिर से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह सीमित ओवरों की क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। और ऐसा भी नहीं है कि इस 34 वर्षीय ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में कुछ हासिल नहीं किया हो। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में पहला विश्व टी20 2007 का खिताब जीता, विजयी रन बनाये, वह भी छक्के से कम नहीं। अपनी धरती पर 2011 में 50 ओवरों का विश्व कप जीता और इंग्लैंड में 2013 में चैंपियन्स ट्राफी जीतकर हैट्रिक पूरी की।

Latest Cricket News