1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन के कई वीडियो देखे, लेकिन अपनी स्वाभाविक गेंदबाजी की: लॉयन

अश्विन के कई वीडियो देखे, लेकिन अपनी स्वाभाविक गेंदबाजी की: लॉयन

भारत के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट चटकाने वाले आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने कहा है कि...

Nathan Lyon | AP Photo- India TV Hindi
Nathan Lyon | AP Photo

बेंगलुरू: भारत के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट चटकाने वाले आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने कहा है कि उन्हें इस प्रदर्शन की प्रेरणा भारत के मौजूदा स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से मिली। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद लॉयन ने कहा कि उन्होंने मैच से पहले अश्विन के ढेरों वीडियो देखे, लेकिन मैच के दौरान उन्होंने विकेट से उछाल लेने की अपनी स्वाभाविक स्टाइल से ही गेंदबाजी की।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लॉयन (50/8) की धारदार गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई। लॉयन ने बताया कि उन्होंने भारत दौरे पर आने से पहले दुबई में अभ्यास शिविर के दौरान नेट्स पर 1,200 गेंदें फेंकी। लॉयन ने कहा, ‘मुझे नहीं समझ आ रहा क्या कहूं। मैंने अश्विन के ढेरों वीडियो देखे, लेकिन मैंने अपनी स्वाभाविक उछाल हासिल करने की योग्यता का ही इस्तेमाल किया। मैंने तैयारी के दौरान दुबई में करीब 12,00 गेंदें फेंकी थीं। हमारे गेंदबाजों ने कड़ी मेहनत की है। हमने आपस में चर्चा भी की कि भारत में गेंदबाजी कैसे करें, क्योंकि भारत हमारे लिए विदेशी दौरे करने की सबसे चुनौतीपूर्ण जगह है।’

पढ़ें: बेंगलुरू टेस्ट में लॉयन ने किया 8 भारतीय बल्लेबाजों का शिकार, AUS मजबूत

लॉयन ने कहा, ‘वह आखिरी घंटा मेरे लिए काफी सफल साबित हुआ। ऐसा पहली बार हुआ जब मैं मुस्कुराते हुए लौटा। मैंने बिग बैश लीग के दौरान जॉन डेविसन के साथ कठिन मेहनत की। मैं हर दिन एक घंटा गेंदबाजी का अभ्यास करता था। इसका उन्हें भी काफी श्रेय जाता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की विकेट में कई जगहें क्रैक थीं और मैं उन्हीं क्रैक पर गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था।’ भारत की पहली पारी 189 रनों पर समेटने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर (नाबाद 23) और मैट रेनशॉ (नाबाद 15) की बदौलत बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। आस्ट्रेलिया 4 मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है।

Latest Cricket News