पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक़ रिटायर होने के पहले आखिरी बार चिर प्रतिद्वंदी भारत के ख़िलाफ़ खेलना चाहते हैं।
पाकिस्तानी अख़बार डॉन के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई की हाल ही में हुई बैठक के बाद 41 साल के मिस्बाह की दोनों देशों के बीच सिरीज़ होने की उम्मीद जागी है।
हालंकि सिरीज़ को लेकर दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक सहमति नहीं हुई है लेकिन मिस्बाह को उम्मीद है कि साल के अंत तक सिरीज़ हो जाएगी।
“मैं जानता हूं कि मुझमें अब ज़्यादा क्रिकेट नहीं बचा है लेकिन मैं कुछ मैच और खेलना चाहता हूं। अगर भारत के साथ सिरीज़ होती है तो मैं खेलना चाहूंगा और फिर शायद क्रिकेट को अलविदा कह दूं।”
मिस्बाह ने इसके पहले कहा था कि वह रिटायर हेने के पहले पाकिस्तान में एक टेस्ट खेलना चाहते हैं। मिस्बाह ने अपने 58 में से पाकिस्तान में सिर्फ़ पांच टेस्ट मैच खेले हैं।
Latest Cricket News