1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Awards : महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के इस खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

ICC Awards : महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के इस खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

यह अवॉर्ड भारत के लिए सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में जीता था और इसके बाद 2009 में भी धोनी ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। धोनी के बाद 2012, 2017 और 2018 में विराट कोहली ने इस अवॉर्ड को जीता।  

ICC Awards, MS Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma, Team India, ODI Cricketer Of The Year- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES ICC Awards MS Dhoni Virat Kohli Rohit Sharma Team India ODI Cricketer Of The Year 

भारतीय एकदिवसीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2019 कमाल का रहा। वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 शतक जड़कर रिकॉर्ड कायम किया, वहीं पूरे साल में उन्होंने 57.30 की बेहतरीन औसत से सबसे अधिक 1490 रन बनाए। रोहित की परफॉर्मेंस के आगे इस साल भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी चमक फीकी पड़ गई। उनकी इस लाजवाब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें आईसीसी ने वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर के अवॉर्ड से नवाजा।

इस अवॉर्ड को जीतते ही रोहित शर्मा नें भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा आईसीसी का ये अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। 

यह अवॉर्ड भारत के लिए सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में जीता था और इसके बाद 2009 में भी धोनी ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। धोनी के बाद 2012, 2017 और 2018 में विराट कोहली ने इस अवॉर्ड को जीता।

बता दें, इसी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली को 2019 आईसीसी स्प्रीट ऑफ द क्रिकेट का अवॉर्ड दिया गया। विराट कोहली को यह अवॉर्ड विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को स्टीव स्मिथ की हूटिंग रोकने के लिए दिया गया। कोहली को आईसीसी की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान भी चुना गया है।

आईसीसी अवॉर्ड्स में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 2019 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।

 

Latest Cricket News