A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC चैम्पियंस ट्राफी: भारत-पाकिस्तान फिर भिड़ेंगे

ICC चैम्पियंस ट्राफी: भारत-पाकिस्तान फिर भिड़ेंगे

अगले साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने होंगे। दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया है और 4 जून को दोनों के बीच

India, Pakistan cricket- India TV Hindi
India, Pakistan cricket

अगले साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने होंगे। दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया है और 4 जून को दोनों के बीच मैच होगा। भारत को इस प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता मिली है।

18 दिवसीय 2017 चैम्पियंस ट्राफी एक से 18 जून तक आयोजित होगी और सब मैच कार्डिफ के कार्डिफ वेल्स स्टेडियम और लंदन के द ओवल में भी खेले जाएंगे। भारत-पाक भिड़ंत से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड एजबेस्टन में विश्व कप 2015 फाइनल की तरह एक दूसरे से भिड़ेंगी। टूर्नामेंट की मेजबान और 2004 एवं 2013 के फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड की टीम ओवल में टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इसी स्टेडियम में पूर्व चैम्पियन श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम भी आमने-सामने होंगी।

टूर्नामेंट का कार्यक्रम ओवल पर घोषित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 15 मैच खेले जाएंगे जो ढ़ाई हफ्ते तक चलेंगे। इसमें तीन नाकआउट मुकाबले भी शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट के लिये 30 सितंबर 2015 तक शीर्ष पर रहने वाली आठ टीमों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को शीर्ष वरीयता मिली है। टीम ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, चौथी वरीयता प्राप्त न्यूजीलैंड, छठी वरीयता इंग्लैंड और सातवीं वरीयता बांग्लादेश हैं। बांग्लादेश की टीम 2006 के बाद पहली बार इस प्रतियोगिता में वापसी कर रही है।

Latest Cricket News