1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy 2017: ये हैं 8 टीमें जिनमें होगी ख़िताबी जंग

ICC Champions Trophy 2017: ये हैं 8 टीमें जिनमें होगी ख़िताबी जंग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी के लिये आठ टीमों की पुष्टि कर दी है जो इस मेगा वनडे इवेंट में हिस्सा लेंगी। गत विजेता भारत ने सबसे बाद में अपनी टीम की घोषणा की है। ये प्रतियोगिता इंग्लैंड में और वैल्स में एक से 18 जून तक

Champions Trophy- India TV Hindi
Champions Trophy

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी के लिये आठ टीमों की पुष्टि कर दी है जो इस मेगा वनडे इवेंट में हिस्सा लेंगी। गत विजेता भारत ने सबसे बाद में अपनी टीम की घोषणा की है। ये प्रतियोगिता इंग्लैंड में और वैल्स में एक से 18 जून तक खेली जाएगी। टीम इंडिया का पहला मैच 4 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। 

इन आठों टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप A

ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, 

ग्रुप B

भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ़्रीका, श्रीलंका

प्रतियोगिता का पहला मैच ओवल में एक जून को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच होगा। 

टीम और खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), आर. अश्विन, जसप्रीत बूमरा, शिखर धवन, धोनी, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, अजंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, युवराज सिंह और उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, पैट कमिंस, एरॉन फ़िंच, जॉन हैस्टिंग्स, जोश हैज़लवुड, ट्रैविस हेड, मोइजेज़ हेनरिख़, क्रिल लिन, ग्लैन मैक्सवेल, जैम्स पैटिंसन, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वैड और एडम जंपा।

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तुज़ा (कप्तान), इमरुल क़ैस, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुज़ादिक हुसैन, मुश्फ़िकुर रहीम, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, रुबेल हुसैन, संजामुल इस्लाम, शब्बीर रहमान, शम्सुल इस्ताम, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इक़बाल और तस्कीन अहमद।

इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बैरिस्टो, जैक बैल, सैम बिलिंग्स, जो बटलर, एलैक्स हैल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रुट, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

न्यूज़ीलैंड: कैन विलियमसन (कप्तान), कोरे एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, नील ब्रूम, कॉलिन डे ग्रैंडोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लैथम, मिशल मैक्लेनधन, एडम मिलने, जिमी नीशम, जीतन पटेल, लूक रॉंची, मिशल सैंटनर, टिम सउदी और रॉस टैलर।

पाकिस्तान: सरफ़राज़ अहमद (कप्तान), अहमद शहज़ाद, अज़हर अली, बाबर आज़म, फ़ाहिम अशरफ़, फ़खडर ज़मां, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद ख़ान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफ़ीज़, शादाब ख़ान, शोएब मलिक, उमर अकमल और वहाब रियाज़।

साउथ अफ़्रीका: एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम आमला, फ़रहान बहरदीन, जेपी डूमनी, क्विंटन डि कॉक, फ़ाफ़ डू प्लेसिस, केशव महाराज, डेविड मिलर, मॉर्ने मॉर्कल, क्रिस मॉरिस, वैन पारनल, एंडिल फेहलुक्वायो, ड्वैन प्रेटोरियस, कागिसो रबाडा और इमरान ताहिर।

श्रीलंका: एंजिलो मैथ्यूज़ (कप्तान), दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला, असेला गुनरत्ने, चामरा कपुगेदरा, नुवान कुलाशेखरा, सुरंगा लकमल, लासिथ मलिंगा, कुशाल मेंडिस, नुवान प्रदीप, सिक्कूगे प्रसन्ना, कुशान परेरा, थिसारा परेरा, लक्शन संदाकन और उपुल थरंगा।

Latest Cricket News