पहले मैदान फिर सोशल मीडिया पर भी पांड्या ने जडेजा पर यूं उतारा ग़ुस्सा
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान की तूफ़ानी गेंदबाज़ी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढहने वाली भारतीय बल्लेबाज़ी में सिर्फ एक बहादुर खड़ा था हार्दिक पंड्या।

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुकाबले में पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज़ एड्म गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच में पांड्या ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। ये आइसीसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे तेज़ हॉफ सेंचुरी रही। इससे पहले ये रिकॉर्ड एड्म गिलक्रिस्ट के नाम था। उन्होंने ये कमाल 33 गेंदों पर किया था और पांड्या ने उनके एक गेंद कम खेलेते हुए फिफ्टी ठोकी। पांड्या ने इस मैच में 43 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली और शादाब खान के एक ओवर में लगातार तीन गगनचुंबी सिक्सर जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था।