लंदन: ख़िताब की दावेदार इंग्लैंड को आज बांग्लादेश के ओपनर तमीम इक़बाल ने झकझोर के रख दिया। इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक को मज़बूत माना जा रहा है लेकिन तमीम ने उसकी बखियां उधेड़ते हुए चैंपियंस ट्रॉफ़ी के उद्घाटन मैच में ऐसा शतक जड़ा की मैदान में सन्नाटा छा गया। लग रहा था मानो पूरे मैदान में सिर्फ बांग्लादेशी दर्शक ही मैच का लुत्फ रहे हों।
तमीम ने पहले साथी ओपनर सौम्य सरकार के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। सरकार के आउट होने के बाद तमीम की बैटिंग पर कोई फर्क नही पड़ा और उन्होंने इंग्लिश बॉलरों पर हमला जारी रखा।
तमीम ने 142 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौक्के और तीन छक्कों की मदद से 128 रन बनाए। l तमीम चैंपियंस ट्रॉफ़ी में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं।
Latest Cricket News