1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy: जब फ़ोटोशूट में फ़ोटोग्राफ़र ने तमक कर धोनी से कहा ''हंसो मत''

ICC Champions Trophy: जब फ़ोटोशूट में फ़ोटोग्राफ़र ने तमक कर धोनी से कहा ''हंसो मत''

चैंपियंस ट्रॉफ़ी एक जून से शुरु हो रही है और टीम इंडिया ने भी ख़िताब बचाने के लिए कमर कस ली है। लेकिन प्रतियोगिता शुरु होने के पहले धोनी ने एक फ़ोटोशूट में हिस्सा लिया जिसका वीडियो ICC ने जारी किया है।

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

चैंपियंस ट्रॉफ़ी एक जून से शुरु हो रही है और टीम इंडिया ने भी ख़िताब बचाने के लिए कमर कस ली है। लेकिन प्रतियोगिता शुरु होने के पहले धोनी ने एक फ़ोटोशूट में हिस्सा लिया जिसका वीडियो ICC ने जारी किया है। 

Dhoni

वीडियो में धोनी दाएं हाथ में बैट पकड़कर उसे कंधे पर रखे नज़र आ रहे हैं. इस बीच फ़ोटोग्राफ़र उन्हें कुछ निर्देश देते भी नज़र आते हैं। फ़ोटोशूट के दौरान धोनी ने कई तरह के पोज़ दिए और एक बार तो वह किसी बात पर हंस भी पड़े क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि फ़ोटोग्राफ़र उनसे कौन सा पोज़ चाहता है। 

Dhoni

मज़े की बात तो ये है कि एक ऐसा मौक़ा भी आया जब फ़ोटोग्राफ़र ने उनसे हंसने को मना किया। 

Latest Cricket News