A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए शुरु होगी टू डिवीज़न टेस्ट चैंपियनशिप

टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए शुरु होगी टू डिवीज़न टेस्ट चैंपियनशिप

टेस्ट क्रिकेट की तोज़ी से गिरती लोकप्रियतो को देखते हुए ICC दो डिवीज़न टेस्ट चैंपियनशिप शुरू कराने पर विचार कर रही है।

dave richardson- India TV Hindi
dave richardson

लंदन: टेस्ट क्रिकेट की तोज़ी से गिरती लोकप्रियतो को देखते हुए ICC दो डिवीज़न टेस्ट चैंपियनशिप शुरू कराने पर विचार कर रही है। ICC का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ऐसे दो देश हैं जहां आज भी टेस्ट देखा जाता है लेकिन बाक़ी टेस्ट प्लेइंग देशों में स्टेडियम ख़ाली रहते हैं और ख़तरा अब टेस्ट के वजूद पर मंडराने लगा है। ये चिंता ओवल में बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का कार्यक्रम जारी करने के दौरान व्यक्त की गई। ICC का मानना है कि क्रिकेट का छोटा फॉर्मेट, टेस्ट फॉर्मेट को निगलता जा रहा है और अब कुछ करने का समय आ गया है।
 
ICC के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने कहा की टेस्ट क्रिकेट में घटती दर्शकों की संख्या और लोकप्रियता एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, यदि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को छोड़ दिया जाए तो टेस्ट क्रिकेट बाकि के देशो में लुप्त होता जा रहा है।
 
रिचर्डसन ने कहा, ''मुझे लगता है अब हमें नॉन टेस्ट देशों में भी टेस्ट क्रिकेट का आयोजन जल्द शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाल, अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड जैसे देशों में टेस्ट मैच खेलने की क्षमता है जिस पर हम सोच रहे है। ये प्रयोग निश्चित तौर पर टेस्ट को ऊपर तक ले जाएगा। नॉन टेस्ट देशों में टेस्ट मैचों के आयोजन से टेस्ट का विस्तार भी होगा और प्रसार भी और निश्चित तौर पर इसकी लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी होगी।

Latest Cricket News