1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले लॉन्च किया मोबाइल एप

ICC ने चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले लॉन्च किया मोबाइल एप

ICC ने बुधवार को जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आकर्षक फीचर के साथ मोबाइल एप लॉन्च करने की घोषणा की है। इसकी जानकरी खुद ICC की मीडिया अधिकारी आरती डबास ने दी।

icc- India TV Hindi
icc

दुबई: ICC ने बुधवार को जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आकर्षक फीचर के साथ मोबाइल एप लॉन्च करने की घोषणा की है। इसकी जानकरी खुद ICC की मीडिया अधिकारी आरती डबास ने दी। इस एप में ICC द्वारा इस साल आयोजित कराए जाने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों कि जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसमें चैम्पियंस ट्रॉफी, महिला विश्व कप भी शामिल हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी एक जून से 18 जून के बीच इंग्लैंड और वेल्स में खेली जाएगी। IPL 10: युवी का यही अंदाज़ तो बनाता है उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग 

ICC की मीडिया अधिकारी आरती डबास ने एक बयान जारी कर कहा, "ICC का नया मोबाइल एप और फैंस न्यूजलेटर 'लीडिंग ऐज' का मकसद प्रशंसकों को साल भर क्रिकेट कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराना है।" उन्होंने कहा, "ICC के इस एप से क्रिकेट प्रशंसक न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में सूचनाएं हासिल कर सकेंगे, बल्कि इसके जरिए उन्हें आईसीसी के टूर्नामेंटों की गहरी जानकारी दी जाएगी, जिसमें लाइव स्कोर, लाइव कॉमेंट्री भी शामिल है।" साथ ही आईसीसी अपने प्रशंसकों के लिए फैंस न्यूजलेटर लेकर आ रही है, जिसका नाम लीडिंग ऐज रखा गया है।

Latest Cricket News