इंटरनैशनल क्रिकेट कॉंसिल ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ब्रायन क्लोज़ के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना का इज़हार किया है। क्लोज़ का सोमवार को 84 की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
ICC ने एक बयान में कहा कि ब्रायन को इंग्लैंड के महान क्रिकेटर के रुप में याद किया जाएगा।
ब्रायन ने 1949 में 18 साल की उम्र में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट खेला था। इतनी कम उम्र में टेस्ट खेलना का एक रिकार्ड था जो आज भी कायम है। उन्होंने कुल 22 टेस्ट मैच खेले और सात टेस्ट में कप्तानी की।
ब्रायन 70 के दशक के वेस्ट इंडीज़ के ज़बरदस्त फ़ास्ट अटैक को दिलेरी के साथ खेलने के लिए जाने जाते हैं। उस समय के बॉलर माइकल होल्डिंग कई गेंद उन्होंने शरीर पर खाई थी।
Latest Cricket News