A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग: अक्षर पटेल का पहली बार शुमार टॉप 10 गेंदबाजों में

ICC रैंकिंग: अक्षर पटेल का पहली बार शुमार टॉप 10 गेंदबाजों में

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद आईसीसी ने नई गेंदबाजी रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें अक्षर पटेल पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए हैं।। टीम इंडिया के तरफ

Akshar Patel, ICC bolwing ranking- India TV Hindi
Akshar Patel, ICC bolwing ranking

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद आईसीसी ने नई गेंदबाजी रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें अक्षर पटेल पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए हैं।। टीम इंडिया के तरफ से अक्षर पटेल ने सीरीज में 4 विकेट लिए इसलिए उन्हें रैंकिंग में पांच स्थान का फायदा भी हुआ है हालंकि फिलहाल वह 9वें स्थान पर हैं।

अक्षर के अलावा अमित मिश्रा ने सीरीज में 15 विकेट लिए और उन्हें 25 स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ है। मिश्रा अब 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय गेंदबाजों में अक्षर और मिश्रा आईसीसी रैंकिंग में टॉप दो गेंदबाज हैं।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट रैंकिंग में अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। बोल्ट के अलावा मैट हेनरी भी टॉप 10 में शामिल हैं। अक्षर के टॉप 10 में आने से अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी अब 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टॉप 10 से बाहर सीरीज में नहीं खेल पाने के कारण रविचन्द्रन अश्विन को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब 16वें स्थान पर हैं। उमेश यादव सात स्थान के फायदे से 35वें और जसप्रीत बुमराह 29 स्थान के फायदे से अब 59वें स्थान पर हैं। टॉप 50 में भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा भी शामिल हैं। टॉप 100 में मौजूदा टीम से सिर्फ धवल कुलकर्णी ही 77वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भारत से सिर्फ रविन्द्र जडेजा मौजदू हैं लेकिन उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ और अब वो आठवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी टॉप 10 ऑलराउंडरों में शामिल नहीं है और कोरी एंडरसन के बाहर होने से आयरलैंड के केविन ओ' ब्रायन टॉप 10 में शामिल हो गए हैं।

Latest Cricket News