A
Hindi News खेल क्रिकेट अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद ICC ने लगाई भारतीय टीम को फटकार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद ICC ने लगाई भारतीय टीम को फटकार

भाारतीय टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हरा दिया था।

<p>भारतीय टीम</p>- India TV Hindi भारतीय टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने एक पारी और 262 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। 5 दिन के खेल को भारत ने 2 ही दिन में खत्म कर दिया और जमकर वाहवाही लूटी। लेकिन मैच जीतने के बाद आईसीसी ने भारतीय टीम को कड़ी फटकार लगाई है। दरअसल, टीम इंडिया के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आए। जो कि आईसीसी के नियमों के खिलाफ था। यही वजह थी कि आईसीसी ने भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम को जमकर फटकारा।

ICC के 4.2 नियम के तहत लगी फटकार: आईसीसी के नियम 4.2 के हिसाब से कोई भी खिलाड़ी या फिर स्टाफ मेंबर आईसीसी की इजाजत के बिना मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता। मैच के दौरान खिलाड़ियों को अपने फोट बाहर रखने होते हैं। हालांकि स्टाफ फोन अंदर ले जा सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद वो फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर उन्हें फोन का इस्तेमाल करना होता है तो इसके लिए आईसीसी से मंजूरी लेनी पड़ती है।

आपको बता दें कि ऐसा ही एक और मामला आयरलैंड और पाकिस्तान के दौरान टेस्ट मैच में भी देखने को मिला था। उस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथों में स्मार्ट वॉच पहनकर उतरे थे। जब कैमरे में उनकी वॉच आई थी तो आईसीसी ने खिलाड़ियों को लताड़ते हुए स्मार्ट वॉच उतारने को कहा था। 

Latest Cricket News